फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dispersion of Muslims in Noorpur made the way for BJP easier

Bijnor News: नूरपुर में मुस्लिमों के बिखराव ने भाजपा की राह को किया आसान

Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dispersion of Muslims in Noorpur made the way for BJP easier
- भाजपा के महेंद्र प्रताप सिंह को 7110 मत हासिल हुए
विज्ञापन

- सपा के सलीम को 5933 और निर्दलीय इरशाद रको 5472 मत मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा ने नूरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास रचा है। लेकिन मुस्लिम मतों का बिखराव नहीं होता तो यह यह संभव नहीं था।
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कुल बारह प्रत्याशियों में छह प्रत्याशियों के बीच चुनाव माना जा रहा था। जिनमें मुख्य तौर पर डा. एमपी सिंह भाजपा, सलीम अंसारी सपा, डाॅ. एहतेशाम अंसारी बसपा, अकरम जमील कांग्रेस, इदरीस अहमद रालोद व निर्दलीय पूर्व चेयरमैन इरशाद अली शामिल है। मतगणना से पहले तक भाजपा अपना मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार इरशाद अली से मानकर चल रही थी।
विज्ञापन

मतगणना के दो चरण तक इन दोनों के बीच कशमकश रही। बाद के दो चरणों में सपा प्रत्याशी सलीम अंसारी निर्दलीय इरशाद अली को पछाडकर आगे आ गए। अंतिम चरण में भाजपा के डा. एमपी सिंह ने सभी को पछाड़ दिया और करीब 1100 मतों से जीत हासिल कर ली। उनकी इस कामयाबी का कारण मुस्लिम मतों का अत्यधिक बिखराव है। क्योंकि मुस्लिमा उम्मीदवारों में वोट आपस में बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि भाजपा के महेंद्र प्रताप सिंह को 7110 मत हासिल हुए हैं, जबकि सपा के सलीम को 5933 और निर्दलीय इरशाद रको 5472 मत मिले। उधर बसपा के एहतेशाम को भी 1500 मत हासिल हुए हैं। नूरपुर पालिका में दस मुस्लिम उम्मीदवार मैदान मे थे, जिन्होंने मुस्लिमों के वोटों में बिखराव कर दिया।



भाजपा की जीत पर इनका तर्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह का तर्क है कि पिछले पच्चीस साल से नूरपुर नगर क्षेत्र विकास से वंचित रहा है। अब तक रहे चेयरमैन के विकास विरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता का फैसला है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.ओपी त्यागी का कहना है कि भाजपा सरकार की विकास नीतियों का परिणाम है। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान का कहना है कि सभी हिंदु समाज की एकजुटता से यह कामयाबी मिली है। भाजपा नगराध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी का कहना है कि अब तक नगर जन प्रतिनिधि केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने में समर्थ रहे। अब तिपल इंजन की सरकार में नगर का चहुमुंखी विकास होगा। नवनिर्वाचित चेयरमैन डा.एम पी सिंह का कहना है कि जनता के प्यार व सहयोग से उन्हें कामयाबी मिली है। वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगें।





डाॅ. एम पी सिंह का दूसरे प्रयास में चमका भाग्य
डाॅ. एम पी सिंह ने अपने समाज के करीब चार हजार मतों के बूते पर वर्ष 2012 में इस सीट पर पहला चुनाव लडा था। इस चुनाव में सपा से इरसाद अली 7200 मत पाकर विजयी हुए थे। डाॅ. एम पी सिंह 3700 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भाजपा के अशोक चौधरी को कुल 3200 मत पाकर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed