फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dishu first in save tree poster competition

वृक्ष बचाओ पोस्टर प्रतियोगिता में दीशू प्रथम

Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dishu first in save tree poster competition
वृक्ष बचाओ पोस्टर प्रतियोगिता में दीशू प्रथम
विज्ञापन

किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के पांचवें दिन वृक्ष बचाओ विषय पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक रोहित चौधरी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।
सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता वृक्ष बचाओ की आयोजक सुरभि भारद्वाज द्वारा वृक्षों के महत्व के प्रति कालेज के छात्र-छात्राओं एवं अपने आसपास के लोगों को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के द्वारा जागरूक किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीशू राजपूत बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान दानिया मिर्जा बीएससी द्वितीय वर्ष, जबकि तृतीय स्थान आफरीन नाज बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्वाति रानी, शिवानी एमएससी दामिनी राठी, बीएससी, अंजली बीएससी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रामा एजूकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण गोयल एवं प्रेसीडेंट रचना गोयल ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्रों में पादप संरक्षण पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निदेशक रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उपप्राचार्य डा.रवीश कुमार, डीन साइंस डा. सीडी शर्मा, देवेंद्र सिंह, सुरभि भारद्वाज, मंदीप चौधरी, ज्योति चंदोक, पीयूष शर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ राजपूत, प्रियंका चौधरी, निखिल भारद्वाज, यशपाल सिंह, श्रुति वर्मा, कामेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed