फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disease ate the sugarcane, less sugar in the bowl

Bijnor News: बीमारी खा गई गन्ना, बाउल में चीनी कम

Fri, 12 Apr 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Disease ate the sugarcane, less sugar in the bowl
बिजनौर। बिजनौर ही नहीं पश्चिम यूपी में राजनीति की धुरी रहने वाला गन्ना रोग ग्रस्त होने से किसानों को आर्थिक हानि हुई। गन्ना उत्पादन में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले जिले बिजनौर में चालू पेराई सत्र 306 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कम हुई है। इससे चीनी उत्पादन पर काफी असर दिखाई दिया है। चालू पेराई सत्र में 16.78 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन भी कम हुआ है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद गन्ना बाउल क्षेत्र है। यहां गन्ना किसानों की नकदी फसल है। गन्ने का असर बाजार पर ही नहीं। बिजनौर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में राजनीति भी गन्ने के ईद-गिर्द रहती है। चालू पेराई सत्र में जिले में दो लाख 63 हजार 883 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना है। उक्त गन्ना पेराई एक नई चीनी मिल चांगीपुर समेत दस चीनी मिलों ने की है। सर्वाधिक क्षेत्रफल में बुवाई वाला गन्ना 0238 रोग ग्रस्त हो गया। इससे अधिकांश किसानों के यहां रोग लगने से गन्ना उत्पादन कम हुआ। गन्ना उत्पादन कम होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ चीनी मिलें भी प्रभावित हुई। चीनी मिलें डेढ़ माह से पहले ही बंद हो गई। बरकातपुर चीनी मिल का पेराई सत्र चल रहा है।
विज्ञापन


- चालू पेराई सत्र में 938 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
गन्ना विभाग के अनुसार जनपद की नौ चीनी मिलों का पेराई सत्र बंद हो गया है। बरकातपुर चीनी मिल का पेराई सत्र अभी चल रहा है। परंतु अब तक सभी चीनी मिलें 938 लाख 75 हजार क्विंटल गन्ने पेराई कर चुकी है। जबकि गत पेराई सत्र में चीनी मिलों ने 1243.94 लाख क्विंटल गन्ना पेराई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 16.78 लाख क्विंटल हुआ चीनी कम उत्पादन
चालू पेराई सत्र में गन्ना उत्पादन कम होने से चीनी उत्पादन कम हुआ। चालू पेराई सत्र में 97 लाख 95 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन कम हुआ। जबकि गत पेराई सत्र में 114 लाख 73 हजार चीनी का उत्पादन हुआ था।


- गन्ना बीज परिवर्तन कराया गया
जनपद में सर्वाधिक 0238 गन्ना प्रजाति का क्षेत्रफल था। गन्ना रोग ग्रस्त होने से उत्पादन पर असर आया। इस बार उक्त गन्ना प्रजाति के स्थान पर जिले में अन्य उन्नत गन्ना प्रजाति का बीज की बुवाई कराई है। पछेती गन्ना बुवाई में भी बीज परिवर्तन कराया जा रहा है। -पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed