फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Discount will be available on shopping at Amar Ujala Village Festival

Bijnor News: अमर उजाला गांव महोत्सव में होगी निशुल्क जांच

Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Discount will be available on shopping at Amar Ujala Village Festival
उमर उजाला गांव महोत्सव का लोगो
- अमर उजाला गांव महोत्सव में खरीदारी करने पर मिलेगी छूट
विज्ञापन

- 31 मार्च से शुरू अमर उजाला गांव महोत्सव में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। अमर उजाला गांव महोत्सव की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। गांव महोत्सव कार्यक्रम में कई तरह की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकी विधि, उन्नत बीज एवं आय बढ़ाने के उपाय बताएंगे। मेले में आने वाले लोगों की कई तरह की निशुल्क जांच हो सकेगी। साथ ही निशुल्क दवाई वितरित की जाएगी।

31 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें कई टीम प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। गांव महोत्सव कार्यक्रम 31 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। तकनीकी रंगमंच के माध्यम से किसानों को प्रगतिशील खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में आशा, उद्यमी, श्रेष्ठ प्रधान, प्रगतिशील किसान, महिला सशक्तिकरण, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी
टाइटल पार्टनर, एप्पी फिज, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, तेज चाय, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जिला सूचना कार्यालय, मंगलम ऑटोवर्ल्ड, विद्याश्री क्लासेज, कुमार मोटर्स, आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर, बिजनौर ऑटोव्हीलस एलएलपी, गुरु कृपा मोटर्स, धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, आनंद जी एंड संस, सीएनएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिवाला ऑटोमोबाइल्स, चौधरी एग्रीकल्चर, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, वैष्णवी टीवीएस, विवेक कॉलेज, विवेक हॉस्पिटल, न्यू एक्सल बैटरी, डेयरी सोफ्ट, डॉ. सुधांशु चौधरी, अपूर्व मोटर्स अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव महोत्सव में दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष महिला तथा युवा को लेदर, रिटेल, सिलाई, एसी रेफ्रिजरेशन, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ आदि की निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वर्ष 2018-19 में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 100 लोगों को भी इस योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हे प्रति दिन 201 रुपए प्रतिदिन के आधार पर हर 15 दिन पर धनराशि भी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए सीडीओ , डीपीएमयू (जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय) पर अथवा 0522 4944200 पर संपर्क कर सकते है।

गांव महोत्सव कार्यक्रम में होगी निशुल्क जांच
गांव महोत्सव में सिटी अस्पताल की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। जिसमें शुगर की जांच, रक्तचाप, ईसीजी, ऑक्सीजन, वजन की जांच की जाएगी। साथ ही शुगर के मरीजों के लिए डाइट प्लान भी बताया जाएगा। वहीं विवेक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से पंचकर्मा चिकित्सक गांव महोत्सव कार्यक्रम में पहले आओ पहले पाओ के आधार निशुल्क दवाई वितरित करेंगे।


गांव महोत्सव में खुला छूट का पिटारा
बजाज प्लेटिना 110 एबीएस के विक्रेता देवेंद्र बजाज ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में मौके पर ही बुकिंग कराने पर 1500 रुपये की छूट दी जाएगी। साथ ही फाइनेंस की सुविधा भी वहीं दी जाएगी। मंगलम ऑटोवर्ल्ड टाटा मोटर्स की ओर से भारी छूट दी जाएगी। मेले में बुकिंग के समय पांच हजार रुपये का जूसर मिक्सर ग्राइंडर और दस हजार की एक्सेसरीज मिलेगी। टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज की बुकिंग पर तीन हजार, नेक्सॉन और अल्ट्रोज पर पांच हजार, हैरियर और सफारी पर दस हजार की छूट दी जाएगी। मेले में अपूर्व मोटर्स की ओर से कार बैटरी, बाइक, सोलर, इंवर्टर, ई-रिक्शा, स्कूटी की बैटरी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed