{"_id":"623b672d805532316f31b896","slug":"disconnected-connection-of-two-factories-including-najibabad-paper-mill-dhampur-news-mrt581558183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद पेपर मिल सहित दो कारखानों का कटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद पेपर मिल सहित दो कारखानों का कटा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद पेपर मिल सहित दो कारखानों का कटा कनेक्शन
धामपुर। बिजली बकाया जमा न करने पर विद्युत निगम की ओर से नजीबाबाद डिवीजन के केदार पेपरमिल और बुनकर कारखाने का कनेक्श्न काट दिया गया है। बताया गया कि बुनकर कारखाने पर 63 लाख और पेपर मिल पर करीब तीन करोड़, 35 लाख बकाया है।
धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एमडी के आदेश पर बिजली बकाया जमा कराने के लिए अधिकारियों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। एसई, निगम के अधिकारियों ने धामपुर सर्किल की नजीबाबाद डिवीजन में केदार पेपर मिल की बिजली बकाया जमा न करने पर काट दिया गया है। मिल पर निगम की करीब तीन करोड़, 35 लाख बकाया है। नजीबाबाद क्षेत्र में हाजी इसरार बुनकर कारखाने की बिजली को भी काट दिया गया है। कारखाने पर करीब 63 लाख बकाया है।
एसई ने बताया कि नजीबाबाद की एक इस्पात फैक्टरी की भी कनेक्शन काटने की तैयारी थी। फैक्टरी पर दो करोड़, 31 लाख बकाया है, लेकिन कार्रवाई से पहले वह कोर्ट में चले गए। कोर्ट के आदेश पर फैक्टरी मालिक से वर्तमान का करंट बिल, हर माह पूरा जमा करने और बाकी शेष बकाया को जमा करने के लिए प्रति माह 18 लाख की किस्त बनाई गई है।