{"_id":"5f3abf5f8ebc3e3c9e2f5dca","slug":"disability-certificate-ends-the-service-of-a-teacher-who-has-got-a-job-bijnor-news-mrt4966399126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगता प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर। विकास क्षेत्र नूरपुर के जूनियर हाई स्कूल के एक शिक्षक को दिव्यांगता का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाना व मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी करना भारी पड़ गया। शिक्षक के कारनामों की जांच के उपरांत बीएसए महेश चंद ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है।
ब्लॉक नूरपुर के जूनियर हाई स्कूल चेहला में तैनात शिक्षक विष्णु शरण गंगवार की तैनाती वर्ष 2015 में गणित विज्ञान के शिक्षक के रुप में हुई थी। नियुक्ति के दौरान शिक्षक ने दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दाखिल किया था। दिव्यांगता कोटे में शिक्षक की भर्ती हुई थी। बीएसए महेश चंद के मुताबिक शिक्षक ने दोनों कानों से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र विभाग को सौंपा था। नियुक्ति के कुछ दिनों बाद ही शिक्षक पर बच्चों को मिड डे मील वितरण का कार्य भी आ गया था। काफी दिनों तक स्कूल में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत होती रही। बीएसए ने बताया कि जब भी विभाग ने स्कूल के मिड डे मिल की जांच कराने की कार्रवाई की तो शिक्षक ने जांच में गए अधिकारियों पर ही उल्टे आरोप लगा दिए। खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर, मोहम्मदपुर देवमल सहित कई अधिकारियों पर शिक्षक ने आरोप लगाए। शिक्षक के दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी फर्जी होने की शिकायत हुई थी। जिस पर जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच मेरठ मेडिकल कॉलेज में कराने को कहा था। इस पर विभाग ने शिक्षक के दिव्यांगता की जांच मेरठ मेडिकल कॉलेज में कराई। बीएसए ने बताया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में शिक्षक एक कान से दिव्यांग पाया गया था। परंतु शिक्षक ने नियुक्ति के दौरान दोनों कानों से दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र बीएसए कार्यालय में जमा किया था। बीएसए महेश चंद ने बताया कि जांच में शिक्षक का दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी होने व मिड डे मिल में गड़बड़ी करने के आरोप में शिक्षक विष्णु शरण गंगवार की सेवा समाप्त कर दी गई है।