फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dirty water entered the school, BDO, BEO reached the spot

विद्यालय में घुसा गंदा पानी, बीडीओ, बीईओ मौके पर पहुंचे

Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dirty water entered the school, BDO, BEO reached the spot
विद्यालय में घुसा गंदा पानी, बीडीओ, बीईओ मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

नहटौर। गांव इब्राहिमपुर सादो के आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांव का गंदा पानी घुस जाने पर बीडीओ व बीईओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।
नहटौर ब्लॉक के गांव इब्राहिमपुर सादो में आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नो एडमिशन का बोर्ड लगने पर कुछ दिन पूर्व यह विद्यालय सुर्खियों में आया था। इस विद्यालय के शिक्षकों ने ऐसी व्यवस्था स्थापित की थी। विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ गई। विद्यालय में नो एडमिशन का बोर्ड तक लगाना पड़ा। अब इस विद्यालय में गांव का गंदा पानी घुस जाने से शिक्षकों व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई नाली का पानी विद्यालय में घुस रहा है। नाली को गलत तरीके से बनाने का आरोप लगाया गया। शिक्षक राम अवतार सिंह ने बताया कि विद्यालय में गंदा पानी घुस जाने से बदबू फैल रही हैं। बच्चों को आने जाने में भी समस्या का सामान करना पड़ रहा हैं।

शिकायत पर बीडीओ ब्रजभूषण सिंह व बीईओ सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया हैं। ग्राम प्रधान इकबाल अहमद को समस्या को दूर करने के लिए निर्देशित किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed