फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dirt spreaders will be fined

गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dirt spreaders will be fined
गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना बोर्ड की बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पालिका को प्रथम स्थान दिलाने के लिए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बोर्ड की बैठक में सड़क पर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूलने का भी निर्णय लिया गया।

शुक्रवार शाम नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह व प्रधान लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि के संचालन में आयोजित बैठक में नामित सभासद अजीत अग्रवाल ने पालिका क्षेत्र का परिसीमन किए जाने की मांग रखी। सभासदों ने आवारा कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई। स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान पाने के लिए घर-घर कूड़े के डस्टबिन बांटे जाने, सड़क पर गंदगी डालने वालों से जुर्माना वसूलने, नगर पालिका के वाटर वर्क्स में एक बड़ा मीटिंग हॉल बनवाने, कर वसूली के लिए पुन: कर निर्धारण करवाने, गलियों से कूड़ा उठाने के लिए छोटी रिक्शा व ठेली की व्यवस्था करवाने, गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी रखने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नगर में अधूरी खराब पड़ी सड़कों का निर्माण करवाने, विकास कार्यों के लिए समिति का गठन करवाने आदि की मांग रखी गई। बोर्ड की बैठक में लगभग सभी मांगों को आम सहमति से पास कर दिया गया। बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लेखाकार मदन पाल सिंह, तलत अहमद, नामित सभासद अजीत अग्रवाल, प्रमोद चौहान, शिव शंकर सक्सेना, सभासद गोपाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, अशोक कुमार, संजय शर्मा, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed