फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Direct look at the district hospital from the control room

कंट्रोल रूम से जिला अस्पताल पर सीधी नजर

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Direct look at the district hospital from the control room
कंट्रोल रूम से जिला अस्पताल पर सीधी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में बने कोविड वार्ड और सस्पेक्टेड कोविड वार्ड में मरीजों के इलाज को लेकर जिला प्रशासन ने सीधा हस्तक्षेप कर दिया है। वहां की व्यवस्था पर अब इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीधी नजर रखी जा रही है। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में भी नजर आए। जहां एक वार्ड में तीमारदार जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें पुलिस भेजकर रुकवा दिया। वहीं कई जगहों पर यहीं से सफाई कराने के निर्देश भी दिए।
जिला अस्पताल में रोजाना सांस लेने में परेशानी, बुखार, संक्रमण और कोरोना के मरीज एल टू कोविड केयर फैसिलिटी और सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती हैं। यहां पर सीसी टीवी कैमरे भले ही पहले से लगे थे, लेकिन निगरानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। हाल ही में जब सस्पेक्टेड वार्ड में बड़ी संख्या में मरीजों की मौत का मामला उजागर हुआ तो प्रशासन ने जिला अस्पताल में स्थापित कोविड केयर फैसिलिटी में सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मॉनिटरिंग अपने हाथ में ले ली। इसका लिंक कचहरी स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में भी दे दिया गया। ताकि पूरी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा सके। यही नहीं, दिन में कई बार एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक कंट्रोल रूम से यहां के हालातों का जायजा खुद ले रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड में कराई सफाई, तीमारदारों को रोका
एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हम मरीजों की स्थिति, उनके मिल रहे उपचार के अलावा वहां के हालातों पर भी नजर रखे हुए हैं। कुछ स्थानों पर सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कुछ तीमारदारों को जबरन वार्ड में घुसने की कोशिश करते हुए देखा गया। वहां पुलिस और वहां के स्टाफ को भेजकर उन्हें अंदर घुसने से रोका। निगरानी का मकसद मरीजों को बेहतर व्यवस्था देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed