फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dinesh, international mentor of Vishwa Hindu Parishad in Bijnor

एक कुएं, एक मंदिर का प्रयोग करें हिंदू : दिनेश

Thu, 03 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dinesh, international mentor of Vishwa Hindu Parishad in Bijnor
चंदक में विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश कुमार स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
एक कुएं, एक मंदिर का प्रयोग करें हिंदू : दिनेश
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश ने संगठन कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने सभी को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एक ही मंदिर, एक ही श्मशान घाट और पानी पीने के लिए एक ही कुएं का प्रयोग करना चाहिए। अब हिंदुओं को आपस में किसी भी तरह के जात पात के बैर को नहीं रखना चाहिए। लंबे समय बाद ऐसा लग रहा है कि भारत विश्वगुरु के अपने गौरव को फिर से प्राप्त करेगा। कहा कि भारत को विश्व में आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए दूसरे देशों खासतौर से चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार करना होगा। चीन ने हमेशा भारत से विश्वासघात किया है। चीन को सबक सिखाना जरूरी है। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री कैलाश उपाध्याय, सूरज, देवराज, गर्वित, अमित, प्रेमपाल, आशु, सतीश प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed