{"_id":"58a9e3114f1c1b921ad8668b","slug":"dig-security-visited-warehouses","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस की सुरक्षा देखने पहुंचे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस की सुरक्षा देखने पहुंचे डीआईजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीआईजी ओंकार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीआईजी ओंकार सिंह ने रविवार को सेंट्रल वेयर हाउस में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को पुलिस की सुरक्षा और मजबूत करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि वेयर हाउस में जिले की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) जमा हैं। अर्धसैनिक बल और पुलिस दिन-रात इनकी
सुरक्षा में लगे हैं। वेयर हाउस में ही 11 मार्च को मतगणना होगी। डीआईजी ने वेयर हाउस में पुलिस की व्यवस्था को देखा। डीआईजी वहां नहीं गए, जहां अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में ईवीएम मशीन रखी गई हैं। बाहर जहां पुलिस सुरक्षा थी, उस स्थल का उन्होंने पूरा जायजा लिया। वेयर हाउस में घूमकर उन्होंने देखा कि कहां-कहां पुलिस लगी है। डीआईजी ने एसपी अजय साहनी को पुलिस सुरक्षा और मजबूत करने के निर्देश दिए। डीआईजी के साथ एसपी सिटी एमएम बेग, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम रहे।