फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DIG inspected the police station and heard complaints during Samadhan Diwas.

Bijnor News: डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण समाधान दिवस में सुनी फरियाद

Sun, 15 Dec 2024 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected the police station and heard complaints during Samadhan Diwas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा/धामपुर/अफजलगढ़। डीआईजी मुरादाबाद ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के आवास की खिड़कियों में शीशा लगवाने, पानी की निकासी सही कराने के आदेश दिए।
शनिवार दोपहर 12 बजे थाना समाधान दिवस में डीआईजी मुनिराज सिंह ने पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का तुरंत निस्तारण करा दिया गया। डीआईजी ने कहा कि थाने पर आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत को दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने थाने में बन रहे 13 मंजिल भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, कार्यवाही रजिस्टर, हवालात व पुलिस कर्मियों के आवास व बैरिक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आवास की खिड़कियों में शीशा न लगे होने, आवास के पानी की निकासी सही न होने पर कार्य कराने के लिए थाना प्रभारी अमित कुमार को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही उसको प्रार्थना पत्र की पावटी दी जाए।

उधर, धामपुर कोतवाली में संपूर्ण थाना समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्र अधिकारी सर्वम सिंह और कोतवाल राजेश कुमार ने लोगों की शिकायतों को सुना। इस मौके पर तीन शिकायत दर्ज हुई, जिसमें एक का अधिकारियों ने मौके पर ही निदान कर दिया। बाकी दो अन्य शिकायतों का निदान करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।
उधर, अफजलगढ़ कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल और थानाध्यक्ष योगेश चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed