{"_id":"60ae97668ebc3ec9396d946c","slug":"didi-canteen-started-in-district-hospital-bijnor-news-mrt5400080188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू हुई दीदी कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू हुई दीदी कैंटीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुरू हुई दीदी कैंटीन
बिजनौर। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक की पहल पर जिला अस्पताल में दीदी कैंटीन शुरू की गई। अफसरों के अनुसार इस कैंटीन में कोविड एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूध, चाय, बिस्कुट, कॉफी आदि की नि:शुल्क व्यवस्था कराई जाएगी और मरीजों के तिमारदार तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उचित दरों पर जलपान का प्रबंध होगा।
बुुधवार को सीडीओ कामता प्रसाद सिंह तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक की पहल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्ता चिकित्सालय में प्रेरणा दीदी कैंटीन का शुभारंभ किया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि इस कैंटीन के माध्यम से एल-2 वार्ड तथा आईसीयू में उपचार करा रहे कोरोना के मरीजों को दो वक्त दूध, कॉफी तथा बिस्कुट नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वहां पर उपस्थित मरीजों के तिमारदारों तथा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को न्यूनतम दरों पर भोजन, बिस्कुट दूध, चाय, कॉफी इत्यादि उपलब्ध करवाए जाएंगे। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक की पहल पर इंडिया फूड बैंक नेटवर्क के द्वारा कॉफी, बिस्किट टॉफी, दूध आदि के पैकेट उपलब्ध करवाये गए थे, जिन्हें उन्होंने इस दीदी कैंटीन को नि:शुल्क उपलब्ध करवाए हैं ताकि जरूरतमंद लोगों को इस कोरोना काल में सुविधा मिल सके। ऐसी ही दीदी कैंटीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर तथा समीपुर नजीबाबाद में भी शुरू करवाई जा चुकी है।