फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dictionaries will be given to girls of Kasturba Gandhi schools

Bijnor News: कस्तूरबा गांधी स्कूलों की बालिकाओं को दिए जाएंगे शब्दकोष

Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dictionaries will be given to girls of Kasturba Gandhi schools
- विकास भवन में शुरू हुई अभियान की शुरूआत, कर्मचारियों ने दान किए शब्दकोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की बालिकाओं के अंग्रेजी विषय के ज्ञानवर्धन के लिए अनूठी पहल की है। प्रशासन- बालिका पढ़ाओ, देश बढ़ाओ कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली हर बालिका को अंग्रेजी शब्दकोष उपलब्ध कराएगा। सीडीओ पूर्ण बोरा ने अभियान का बीड़ा उठाया है। विकास भवन से इसकी शुरुआत हुई है। अधिकारी व कर्मचारी डिक्शनरी डोनेट कर रहे हैं। लोग स्वेच्छा से अभियान में सहयोग के लिए खड़े हो रहे हैं।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने शिक्षा उन्नयन के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान चला रखे हैं। पंचायतों में खगोलीय प्रयोगशाला खोली गई है। 250 से अधिक विद्यालयों में खगोल विज्ञान का ज्ञान बच्चों को दिया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को पठन-पाठन की सामग्री जैसे कोर्स की किताब, ज्योमैट्री बाक्स का वितरण आदि किया गया है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि बालिकाओं का अंग्रेजी विषय का ज्ञान कम है। सामान्य ज्ञान की जरूरी पुस्तकें नहीं हैं। इसलिए विकास भवन में डोनेट ए डिक्शनरी, अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

ये है शब्दकोष दान अभियान
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि डोनेट ए डिक्शनरी अभियान में विकास विभाग के हर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को एक डिक्शनरी डोनेट करनी है। सभी को केवल आक्सफोर्ड डिक्शनरी डोनेट करनी है। आक्सफोर्ड डिक्शनरी पर छूट मिलेगी। सीडीओ के मुताबिक अभियान में जन सहयोग भी लिया जा रहा है। लोग स्वेच्छा से अभियान में हाथ बंटाने के लिए आगे आ रहे हैं। डोनेशन में मिलीं 1600 डिक्शनरी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की बालिकाओं को बांटी जा चुकी हैं। दूसरे चरण में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को डिक्शनरी बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed