फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diabetes disease causing jamming of shoulder joint

Bijnor News: कंधे के जोड़ जाम कर रहा मधुमेह का रोग

Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Diabetes disease causing jamming of shoulder joint
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में मरीज देखते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल यादव। संवाद
बिजनौर। जीवनशैली में बदलाव के कारण मधुमेह ने तेजी से पैर पसारे हैं। मधुमेह के मरीजों में इन दिनों फ्रोजन शोल्डर नामक बीमारी भी तेजी से बढ़ रही है। इससे जोड़ जाम हो रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार मधुमेह से पीड़ित मरीजों में जोड़ों के दर्द से संबंधित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से अधिकतर मधुमेह के कारण फ्रोजन शोल्डर नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें कंधे के जोड़ की गति में कमी आ जाती है। कंधे के जोड़ के आसपास की झिल्ली में सूजन आ जाती है और वह सख्त हो जाती है। जकड़न, सूजन, दर्द आदि की समस्या रहती है। इसकी वजह से कंधे को चलाना और कुछ भी काम करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

फ्रोजन शोल्डर के लक्षण
- कंधे में लगातार दर्द
- हाथ को ऊपर उठाने या घुमाने में दिक्कत
- कंधे की जकड़न और अकड़न
- रात के समय दर्द बढ़ जाना
बरते सावधानियां
- कंधे को निष्क्रिय न रखें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- मधुमेह को नियंत्रित रखें।
- खानपान का ध्यान रखें।
फिजियोथेरेपी सबसे कारगर इलाज : डाॅ. यादव
मेडिकल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल यादव ने बताया कि समय रहते पता चलने पर फिजियोथेरेपी से इसका इलाज संभव है। ज्यादा लंबे समय से चल रही बीमारी के कुछ मामलों में इंजेक्शन भी इसके इलाज के लिए कंधे में लगाया जाता है। ऐसे मरीजों को मधुमेह का स्तर भी नियंत्रित रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपान व नियमित व्यायाम पर दें ध्यान : डॉ. विक्की
मेडिकल अस्पताल के फिजिशियन व मेडिसिन हेड डॉ. विक्की ने बताया कि मधुमेह के मरीजों को अन्य बीमारियां ज्यादा जल्दी अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित व्यायाम करना चाहिए। मधुमेह अगर नियंत्रित रहेगा, तब ही दूसरी बीमारियां ठीक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed