{"_id":"639ca7ab00a22a4eeb2d2635","slug":"dharna-for-expansion-of-sugar-mill-nazibabad-news-mrt6180300194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए दिया धरना
विज्ञापन
नजीबाबाद के चीनी मिल में धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए दिया धरना
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के विस्तारीकरण की मांग को लेकर किसानों ने मिल परिसर में धरना दिया। किसानों ने पूर्व में प्रशासन को धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया था।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने नजीबाबाद चीनी मिल परिसर में धरना दिया। बलराम सिंह का कहना था कि पांच वर्ष पूर्व नजीबाबाद दौरे पर आए मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्य नाथ ने नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण का आश्वासन किसानों को दिया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष, बिजनौर विधायक भी किसानों को चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा रहता है और किसानों को मजबूरन कोल्हुओं पर गन्ना बेचना पड़ता है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। धरने में मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप परमार, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, नवीन राजपूत, विजय सिंह, नीटू, गोल्डी, बंटी, बबलू, प्रशांत, महेंद्र, मुन्नू आदि किसान उपस्थित रहे।