फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dharna continues for permanent solution to border dispute

Bijnor News: चांदपुर - सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए जारी रहा धरना

Tue, 07 Mar 2023 08:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
Dharna continues for permanent solution to border dispute
चांदपुर में जलीलपुर के खादर क्षेत्र में धरने पर बैठे किसान
- मेरठ की मवाना तहसील और चांदपुर तहसील की जमीन को लेकर है विवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर। बिजनौर-मेरठ सीमा विवाद के स्थायी समाधान की मांग को लेकर किसानों का चल रहा धरना होली के दिन भी जारी रहा। गंगा की धार का प्रवाह बदलने से मेरठ की तहसील मवाना व बिजनौर की तहसील चांदपुर क्षेत्र में दोनों जिले के किसानों के बीच सीमा विवाद रहता है। इसके स्थायी समाधान की मांग के लिए दोनों जिले की सीमा के निकट होली के दिन भी किसानों का धरना जारी रहा।
जनवरी के अंतिम सप्ताह व फरवरी माह की शुरूआत में मेरठ की तहसील मवाना की राजस्व टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में नाप तौल शुरू की थी। चांदपुर के गांव नांदनौर (नारनौर), रायपुर खादर, सुजातपुर खादर आदि के कुछ किसानों ने नापतौल पर आपत्ति करते हुए चांदपुर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर चांदपुर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर नापतौल का आदेश दिया था।
विज्ञापन

कार्रवाई को आगे न बढ़ता देख भाकियू से जुड़े किसानों ने यूनियन नेताओं को अवगत कराया था। जिस पर बुधवार से गंगा खादर क्षेत्र में जिले की सीमा के निकट किसानों का धरना चल रहा है। धरने के सातवें दिन होली के बावजूद भाकियू से जुड़े दर्जनों किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान भाकियू जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह सोनू, लुधियान सिंह, अशोक कुमार, चरन सिंह, हुकुम सिंह, जसवंत सिंह, हरपाल सिंह, कैलाश कुमार, विरेंद्र सिंह, प्रधान तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed