फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhanteras arrived, the market smiled, business boomed.

Bijnor News: धनतेरस आया, बाजार मुस्काया, कारोबार लहराया

Sun, 19 Oct 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras arrived, the market smiled, business boomed.
बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद
-जिले में धनतेरस पर हुआ 1000 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

-सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, वाहन शोरूम धनतेरस पर सजे रहे
-ग्राहकों और दुकानदारों में दिखा गजब का उत्साह
नंबर गेम
-100 करोड़ रुपये का धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार हुआ
-200 करोड़ रुपये के आसपास सराफा बाजार में बिक्री हुई
-300 करोड़ रुपये का बाजार कपड़ा, बर्तन, मिठाई का हुआ
-400 करोड़ रुपये के वाहन जिले में वाहन बिके
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर के बाजारों में धनतेरस पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से देर रात तक सड़कों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। सिविल लाइन, सदर बाजार, नजीबाबाद रोड, मेरठ रोड पर ग्राहकों की खरीदारी का उजाला नजर आया। जिले में धनतेरस पर करीब 1000 करोड़ का कारोबार हुआ। लोगों ने सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, मिठाइयां, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के सिक्के, जेवर और बर्तन खूब बिके। कई दुकानों पर स्टॉक खत्म हो गया। वहीं, कपड़े और साज-सज्जा की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मिठाई और गिफ्ट आइटम की बिक्री ने भी रिकॉर्ड तोड़ा। जिले में धनतेरस पर करीब वाहन शोरूम से करीब 1000 बाइक और 300 कार की डिलीवरी की गई। वहीं, शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी गुलजार नजर आया। पूरे दिन एलईडी, फ्रिज और मोबाइल की बिक्री जारी रही।
विज्ञापन

सामान खत्म होने पर लोगों ने ऑर्डर दिए। वाहन शोरूम पर ग्राहकों को तुरंत गाड़ी नहीं मिली। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 प्रतिशत अधिक कारोबार है। कारोबारियों में त्योहार पर धन की वर्षा के साथ बाजारों में खुशहाली की लहर दौड़ गई। दीपावली से पहले ही धनतेरस ने कारोबारियों को चमका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाजार में इनकी हुई खूब खरीदारी
बाजार में धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार 100 करोड़ का रहा। इसके अलावा सराफा बाजार 200 करोड़ की बिक्री हुई। जबकि, 400 करोड़ के वाहन शनिवार को जिले में खरीदे गए। साथ ही कपड़ा, बर्तन, मिठाई का कारोबार धनतेरस पर करीब 300 करोड़ रुपये का रहा।
----
इस बार 30 प्रतिशत अधिक कारोबार होने की संभावना: मनोज कुच्छल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने बताया कि धनतेरस पर जिलेभर में एक हजार करोड़ का कारोबार हुआ। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़ा, वाहन बाजार गुलजार रहे। पिछले साल से इस बार 30 प्रतिशत अधिक कारोबार होने की संभावना है।
----
हुंडई की 100 कारों की डिलीवरी की गई : विवेक चौधरी
हुंडई शोरूम के स्वामी विवेक चौधरी ने कहा कि धनतेरस पर 100 कार की डिलीवरी उनके शोरूम से हुई है। वहीं, 120 बुलेट बाइक की डिलीवरी की गई। लोगों में वाहन खरीदारी को लेकर उत्साह है। इस बार धनतेरस पर खूब धन वर्षा हुई।
----
महिंद्रा के करीब 75 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई : संदीप चौधरी
महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के डायरेक्टर चौधरी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में धनतेरस पर महिंद्रा के करीब 75 ट्रैक्टर खरीदे गए। लोगों ने अपने बजट के हिसाब से वाहनों की खूब खरीदारी की है। इस बार धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने से सभी उत्साहित हैं।
----
ये बोले ग्राहक
धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ, इसलिए ट्रैक्टर खरीदा : जगवीर सिंह
नजीबाबाद के कमालपुर निवासी जगवीर सिंह ने धनतेरस के दिन महिंद्रा कंपनी का नया ट्रैक्टर खरीदा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर खरीदने की योजना काफी दिनों से चल रही थी। धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ होता है। इसलिए, धनतेरस का दिन चुना।
----
ट्रैक्टर खरीदने पर काफी खुशी : शिवकुमार
बिजनौर के गांव कुम्हारपुरा निवासी शिवकुमार ने भी महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर खरीदने पर शिवकुमार काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने धनतेरस के दिन शुभ होने की वजह से ट्रैक्टर खरीदने के लिए चुना।

----
कार खरीदने पर परिवार में खुशी का माहौल : ललित कुमार
ग्राहक ललित कुमार ने शनिवार को तुषार मंगलम आटोवर्ल्ड से पंच कार खरीदी। ललित कुमार ने कार खरीदने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने परिवार से कार खरीदने की सलाह ली। इस पर परिवार ने धनतेरस के दिन कार खरीदने का सुझाव दिया।

बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

बिजनौर में धनतेरस पर मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed