फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur The Omen, the Marie stake Atika

धामपुर की शगुन, अतिका ने मारी बाजी

Sun, 18 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित 14वीं ऑल इंडिया देशबंधु गोल्डकप अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ की रीतिक गुप्ता और इकरा आदिल रिजवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


स्कूल में देशबंधु ट्राफी के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय एजूकेशन फॉर नेशनल ऐसेट्स और लाइअबिलिटी था। प्रतियोगिता प्रबंधक अनिल चौधरी के पिता देशबंधु की स्मृति में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी धामपुर, आरआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर, एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ, आरएसडी एकेडमी मुरादाबाद, शरदीन स्कूल मुजफ्फरनगर, एचएम पब्लिक स्कूल बिजनौर, नोबेल पब्लिक स्कूल गजरौला, सेंट मैरीज कॉंवेंट स्कूल धामपुर, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर, ज्ञानास्थली पब्लिक स्कूल मीरापुर, सेंट मैरीज स्कूल बिजनौर, सेंट मैरी कांवेंट गजरौला, आरआर मोरारका स्कूल बुंदकी, बिजनौर पब्लिक स्कूल बिजनौर, डीडीपीएस बिजनौर, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, मेरठ पब्लिक स्कूल मेरठ, डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार, फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता की विजेता ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ की रीतिक गुप्ता व इकरा आदिल रिजवी रही। रनरअप सेंट मैरीज कॉंवेंट स्कूल गजरौला की भूमिका पाठक व अभिषेक रहे। व्यक्तिगत रूप से सर्वश्रेष्ठ मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की ईशा सकलानी व द्वितीय वक्ता शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी धामपुर की छात्रा शगुन अग्रवाल, तृतीय वक्ता सेंट मैरीज धामपुर की अतिका हुसैन रही।


निर्णायक मंडल में वीआईटीडी डायरेक्टर एसके वर्मा, हैड ऑफ द एजूकेशन डिपार्टमेंट वर्धमान कॉलेज डॉ. प्रीति खन्ना, एक्जीक्यूटिव मेंबर अनीता चौधरी रही। कॉलेज प्रबंधक अनिल चौधरी, एसके वर्मा, गजेंद्र सिंह, विजय गंभीर, प्रभा ठाकुर, अनीता चौधरी, प्राचार्या डॉ. सीमा विश्वास आदि रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed