फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur sugar mill will make ethanol directly from sugarcane juice

धामपुर चीनी मिल गन्ने के रस से सीधे बनाएगी एथनॉल

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dhampur sugar mill will make ethanol directly from sugarcane juice
धामपुर चीनी मिल गन्ने के रस से सीधे बनाएगी एथनॉल
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी की घटती कीमत और उसे रखने के लिए जगह की कमी के चलते धामपुर चीनी मिल गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाएगी। ऐसा करने वाली धामपुर मिल उत्तर प्रदेश की पहली चीनी मिल होगी। इससे चीनी पर मिल की निर्भरता कम होगी और एथनॉल बेचने से भुगतान भी तुरंत मिलेगा। इससे मिल किसानों को भुगतान कर सकेगी।
इस बार गन्ना और चीनी दोनों का उत्पादन बंपर है। गन्ने में मिलने वाले सुक्रोज से चीनी बनती है। एक क्विंटल गन्ने से औसतन 12 किलो चीनी बनती है। चीनी का उत्पादन कम करने के जिए धामपुर, बरकातपुर, स्योहारा व बुंदकी चीनी मिल ने इस साल रॉ शुगर के साथ साथ बी हैवी बनाया था। बी हैवी में सुक्रोज का कुछ हिस्सा शीरे में जाता है। बी हैवी एक उच्च गुणवत्ता का शीरा बनता है। इससे बाद में एथनॉल बनाया जाता है। एथनॉल को पेट्रोल व डीजल में मिलाया जाता गन्ने की बंपर पैदावार के बावजूद लॉकडाउन के चलते चीनी का बाजार धड़ाम हो गया है। चीनी का मूल्य न्यूनतम हो गया है तो कई चीनी मिलों में चीनी रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। ऐसे में धामपुर चीनी मिल ने गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाने का निर्णय लिया है। इससे चीनी भी कम बनेगी और एथनॉल बेचने में कोई समस्या भी नहीं आएगी।
विज्ञापन

ऐसे होगा काम
धामपुर चीनी मिल एक दिन में एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करती है। इससे करीब 40 हजार क्विंटल चीनी बनती है। मिल रोज करीब 40 हजार क्विंटल गन्ने से एथनॉल बनाएगी। इससे चीनी का उत्पादन 33 प्रतिशत घटेगा। एक क्विंटल गन्ने के रस से 8.33 लीटर एथनॉल बनाया जाता है। एथनॉल की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर है। यानि एक क्विंटल गन्ने से चीनी केवल 360 रुपये व एथनॉल करीब 490 रुपये का मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी रस से बनाएंगे एथनॉल
धामपुर चीनी मिल के जनरल मैनेजर डिस्टलरी आनंद प्रकाश के अनुसार मिल जल्दी ही गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाएगी। पहली बार यह प्रयोग किया जाएगा। रस से सीधा एथनॉल बनने से चीनी पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed