फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur roadways depot to be developed as model: Ashok Kataria

धामपुर रोडवेज डिपो मॉडल के रूप में होगा विकसित: अशोक कटारिया

Tue, 29 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dhampur roadways depot to be developed as model: Ashok Kataria
पत्रकारों से वार्ता करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर रोडवेज डिपो मॉडल के रूप में होगा विकसित: अशोक कटारिया
विज्ञापन

धामपुुर। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि निगम को उपयुक्त जमीन नहीं मिल रही है। उनका लक्ष्य धामपुर के रोडवेज डिपो को मॉडल के रूप में विकसित करने का है। मंत्री ने कहा कि ऐसे हालातों में वह धामपुर के रोडवेज डिपो का भव्य निर्माण अपने कार्यकाल में अवश्य कराएंगे। फिलहाल जगह की व्यवस्था न हो पाने के कारण वह इस डिपो के सुंदरीकरण में कोई भी पैसा खर्च करना नहीं चाहते हैं।
एक कार्यक्रम में मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि वह मानते हैं कि वास्तव में धामपुर के रोडवेज डिपो की हालत बदहाल है। लेकिन रोडवेज का डिपो जितने कम क्षेत्रफल में चल रहा है। वह बसों की संख्या और बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए अब कम रह गया है। इसलिए वह इस रोडवेज बस डिपो को शहर से बाहर नहटौर रोड पर ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में नगर के एक उद्योगपति नरेंद्र कुमार गुप्ता से जमीन की वार्ता चल रही है। नरेंद्र गुप्ता ने जमीन की व्यवस्था करा दी। तो उस जमीन पर 10 करोड़ की लागत से धामपुर का रोडवेज बस डिपो एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। रोडवेज डिपो में वर्कशॉप भी बनेगी। अनुबंधित रोडवेज बस डिपो निगम के बस डिपो में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन

स्योहारा में भी रोडवेज बस अड्डे को बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वहां पर भी अभी जमीन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वह निगम की बसों की आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। पुराने साल में रोडवेज डिपो को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार लाना है। निगम के पास जो 200 करोड़ रुपए उपलब्ध था। वह भी खर्च हो गया। निगम को सबसे भारी घाटा हुआ है। इस घाटे से उबरने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर के नगीना चौक पर जबरदस्त डग्गामारी होने के बाबत हुए सवाल के उत्तर में मंत्री ने गंभीरता से लिया और आरटीओ बिजनौर को निर्देशित किया कि नगीना चौक पर किसी भी हालत में डग्गामारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरटीओ को अभियान चलाकर डग्गामारी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पत्रकार वार्ता के दौरान विजय जैन, रवि चौधरी, राघव शरण गोयल, ब्रजवीर चौधरी, धीरेंद्र शेखावत, विमल चौहान, हरभजन सिंह मिनिस्टर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed