फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur Nagar will now get electricity from three feeders

Bijnor News: धामपुर - नगर को अब तीन फीडरों से मिलेगी बिजली

Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dhampur Nagar will now get electricity from three feeders
फोटो
विज्ञापन


- विद्युत निगम अधिकारियों ने तीसरे फीडर को चालू करने की तैयार की वीसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अब क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को गरमी के मौसम में ओवरलोडिंग के चलते बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से परेशान नहीं होना पड़ेगा। निगम की ओर से धामपुर में 33/11 केवी की क्षमता के बिजलीघर से अब तक चल रहे दो फीडरों को बढ़ाकर तीन किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को सवेरे के आठ से शाम के छह बजे तक तीसरे फीडर को चालू करने के लिए एक नई वीसीबी को तैयार किया जा रहा है।

एसडीओ तुषार राय से बताया कि अब तक नगर क्षेत्र को दो फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जिससे ओवर लोडिंग के चलते मशीनों के गर्म होने से बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही थी। निगम के अधिकारियों की ओर से इसका स्थायी समाधान कर दिया गया है। नगर में अब दो के स्थान पर तीन फीडरों से बिजली आपूर्ति होगी। ऐसा होने से ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होने से लोगों को लाभ मिलेगा। शुक्रवार के दिन भर अधिकारियों की ओर से इसी काम को किया गया। एक और नई वीसीबी को तैयार किया जा रहा है। वीसीबी के तैयार होने के बाद तीसरा फीडर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed