{"_id":"63db36d73ac29a61c434a77e","slug":"dhampur-municipality-will-soon-be-expanded-bijnor-news-c-14-1-100886-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - धामपुर नगरपालिका का होगा विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - धामपुर नगरपालिका का होगा विस्तारीकरण
Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
- 15 किलोमीटर परिधि में आने वाले एक दर्जन गांव किए जाएंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगरपालिका जल्द विस्तारीकरण होगा। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पालिका से 15 किलोमीटर की परिधि में आने वाले एक दर्जन गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने इसके लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।
अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि 15 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों को नगर पालिका में शामिल किया जाना है। जैसे ही नगरपालिका बोर्ड का गठन होगा तो अधिकारियों की ओर से पहले से तैयार खाके को बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बोर्ड की ओर से मंजूरी मिलेगी, तो प्रस्ताव को शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उनका कहना है कि जब तक नगरपालिका का विस्तारीकरण नहीं होगा, तब तक यहां का विकास मानक अनुरूप संभव नहीं है। योजना के सफल होने पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, उद्योग धंधे और अधिक विकसित होंगे। सड़कों की स्थिति सुधरेगी। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क आदि में सुधार होगा। हालांकि पिछले बोर्ड के कार्यकाल में भी विस्तारीकरण का प्रयास किया गया था। पत्रावली को तैयार कर शासन के समक्ष ले जाया गया था, लेकिन मंजूरी न मिलने के कारण कुछ नहीं हो सका।