फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur Mill will make ethanol from sugarcane juice

धामपुर मिल गन्ने के रस से बनाएगी एथनॉल, पेट्रोल में मिलावट करके बिकेगा एथनॉल

Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dhampur Mill will make ethanol from sugarcane juice
धामपुर मिल गन्ने के रस से बनाएगी एथनॉल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की धामपुर चीनी मिल में गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से इस पर मंजूरी मिल गई है। मिल में पेरे जाने वाले 30 प्रतिशत गन्ने से एथनॉल बनाया जाएगा। एथनॉल को पेट्रोल में मिलाकर बेचा जाएगा। एथनॉल बनने से चीनी का उत्पादन कम होगा। चीनी के दाम सुधरेंगे और एथनॉल बेचकर मिलों को नगद पैसा मिलेगा। पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों से भी लोगों को राहत मिलेगी।
पिछले तीन चार सालों से गन्ना की पैदावार और चीनी का उत्पादन दोनों ही बंपर रहे हैं। दोनों के बंपर उत्पादन से गन्ना बेचने के लिए किसान और चीनी बेचने के लिए मिल परेशान हैं। इस वजह से किसानों का गन्ना भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। चीनी मिलों को चीनी के साथ साथ दूसरे उत्पाद बनाने को भी कहा जा रहा है। केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाने की अनुमति दी है। एथनॉल उच्च गुणवत्ता का शीरा होता है। दो साल पहले धामपुर चीनी मिल ने गन्ने के रस से एथनॉल बनाने की कोशिश की थी लेकिन तब इस पर काम शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार की ओर से तो हरी झंडी मिल ही चुकी है। मिल द्वारा हर रोज करीब एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। इसकी एक तिहाई यानी करीब 40 हजार क्विंटल गन्ने से एथनॉल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शीरे में सुक्रोज से बढ़ जाती है कीमत
गन्ने के रस में मिलने वाले सुक्रोज से चीनी बनती है। जो शीरा मिलता है, उसमे सुक्रोज की मात्रा बढ़ाने पर शीरे की गुणवत्ता और दाम बढ़ते जाते हैं। जिले की चार चीनी मिल अब तक बी हैवी शीरा बना रही थीं। इसमे सुक्रोज की 1.5 प्रतिशत मात्रा शीरे में ही छोड़ी जाती है। इससे चीनी का उत्पादन 15 प्रतिशत तक कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथनॉल में आमदनी ज्यादा
धामपुर चीनी मिल करीब 40 हजार क्विंटल गन्ने के रस से एथनॉल बनाएगी। एक क्विंटल गन्ने से 8.33 लीटर एथनॉल बनेगा। इसकी कीमत करीब 62.65 रुपये प्रति लीटर है यानि कि एक क्विंटल गन्ने से 521 रुपये का एथनॉल बनेगा। जबकि वर्तमान में एक क्विंटल गन्ने से केवल करीब 400 रुपये तक की चीनी बन रही है।
पेट्रोल की महंगाई से मिलेगी राहत
पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा होने से आम जनता परेशान है। सरकार पेट्रोल के विकल्प के तौर पर एथनॉल को लाने का प्रयास कर रही है। पहले पेट्रोल में पांच प्रतिशत एथनॉल मिलाने की अनुमति थी, इसे अब बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया गया है। अब शत प्रतिशत एथनॉल से बनने वाले इंजन भी तैयार किए जा रहे हैं।

मिल की तैयारी पूरी
धामपुर चीनी मिल के यूनिट हेड एमआर खान के अनुसार मिल में शीरे से एथनॉल बनाने की पूूरी तैैयारी है। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर ग्रुप को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed