फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur governing officer involved in corruption, suspended in bijnor

धामपुर के अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, निलंबित

Sun, 26 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में भ्रष्टाचार के सही मिलने पर नगर पालिका धामपुर के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह पर गाज गिर गई है। नगर निकाय निदेशक राकेश कुमार मिश्र ने सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम जगतराज ने सुरेंद्र सिंह के कार्यकाल में कराए गए कार्यों के भुगतान पर भी रोक लगा दी है। सुरेंद्र सिंह को डीएम कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

डीएम जगतराज के अनुसार, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। शासन ने मामले में जांच कराई  तो 14वें वित्त वित्त आयोग और  दो प्रतिशत स्टांप शुल्क आदि के टेंडरों की निविदा/बिक्री में हेरफेर मिला। जांच में सुरेंद्र सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अनेक टेंडरों में एस्टीमेट रेट से मात्र 15  या 20 पैसे कम में ही टेंडर दिए  गए थे। नियमानुसार एस्टीमेट से रुपयों के अंतर से गैप होना चाहिए था। प्रशासन को इसमें घालमेल नजर आया था। नगर निकाय निदेशक राकेश कुमार मिश्र ने सुरेंद्र सिंह को तत्काल  प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह के लिए आधा वेतन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह के पास ही अफजलगढ़ व शेरकोट के भी अधिशासी अधिकारी का पदभार  था। उनके निलंबित होने से तीनों   ईओ का पद रिक्त हो गया      है। डीएम जगतराज ने नगीना के अधिशासी अधिकारी हरिलाल  पटेल को शेरकोट, नगर पंचायत सहसपुर की अधिशासी अधिकारी नीलव शल्या को नगर पालिका अफजलगढ़ व नगर पंचायत मंडावर के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार को धामपुर नगर पालिका का भी चार्ज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली की शिकायत पर सीओ अफजलगढ़ को हटाया
बिजनौर में एसपी ने अवैध वसूली की शिकायत पर अफजलगढ़ के सीओ यशपाल सिंह यादव को हटा दिया है। उन्हें सीओ पुलिस लाइन बनाया गया है। वे पुलिस कार्यालय व ट्रैफिक पुलिस का काम भी देखेंगे। इनके अलावा, धामपुर व नगीना के सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। धामपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश शर्मा को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। सीओ यशपाल सिंह यादव की सपा सरकार के समय से ही शिकायतें मिल रही थीं, पर अफसर इन्हें नजरअंदाज करते रहे। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी शिकायतें कम नहीं हुईं। इसके बाद एसपी अजय साहनी ने उन्हें हटाकर पुलिस लाइन में तैनात सीओ विमल किशोर को अफजलगढ़ का सीओ बनाया है। इनके अलावा, धामपुर सीओ अशोक यादव को नगीना व नगीना के सीओ हरिमोहन सिंह को  धामपुर का सीओ बनाया गया है। धामपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीश शर्मा  को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। धामपुर कोतवाली में अभी किसी  प्रभारी निरीक्षक को नियुक्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed