फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur: Forest department sets up cage to catch leopard in Matauraman forest

धामपुर: वन विभाग ने मटौरामान के जंगल में गुलदार पकड़ने को लगाया पिंजरा

Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dhampur: Forest department sets up cage to catch leopard in Matauraman forest
धामपुर। वन विभाग की ओर से क्षेत्र के गांव मटौरामान में गुलदार को पकड़ने को शुक्रवार को पिंजरा लगा दिया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को गांव में भटियाना माइनर के निकट हितेश्वर चौधरी के गन्ने के खेत में गुलदार तीन शावकों दिखाई दिया था। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने डर के कारण शुक्रवार को जंगल में जाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह, शुभम, सहदेव सिंह, राजकुमार, अवनीश कुमार, विपिन कुमार, नेपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में गांव के किसान हितेश्वर चौधरी के खेत में काम करने गए लोगों को गुलदार तीन शावकों के साथ देखा गया था। जैसे ही ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने गुलदार से बचाव के लिए गांव की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि गुलदार ने किसी भी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया कि गांव के लोगों ने रात में ही घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे पर उन्होंने पिंजरा नहीं लगाया था। वन विभाग के अधिकारी शुक्रवार को पिंजरा लेकर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगा दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से खुद निगरानी करने का आग्रह किया है। बताया गया कि पिंजरे के भीतर मुर्गे को बंद किया गया है। जिससे रात्रि के दौरान मुर्गे की आवाज सुन गुलदार पिंजरे में कैद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed