फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees worship the Sun

श्रद्धालुओं ने की सूर्य उपासना

Mon, 07 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees worship the Sun
नजीबाबाद में छठ पूजा पर तालाब में खड़े होकर सूर्य उपासना करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिले में छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को छठ घाट पर अर्घ्य दिया। महिलाओं ने मंदिर में जाकर पूजन भी किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल के अनेक परिवार बिजनौर में रहते हैं। अपनी परंपरा को कायम रखते हुए यह छठ पूजा करते हैं। सभी परिवार छठ पूजा के दिन कुटीया कॉलोनी में एकत्र होते हैं। शनिवार को किरण श्रीवास्तव, कनक श्रीवास्तव, अंजू, ममता, शशि, सुमित्रा मलिक, सोना देवी, सोनी सिंह, पल्लवी शर्मा, प्रतिभा देवी, भारती देवी आदि कुटिया कॉलोनी स्थित मंदिर के पास बने छठ घाट पर एकत्र हुईं। वहां पर उन्होंने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। महिलाओं ने बताया कि शनिवार सुबह से ही उनका व्रत शुरू हो गया है। यह व्रत दो दिन का होता है। महिलाएं व पुरुष सभी इस व्रत को रखते हैं। परिजनों की कुशल क्षेम व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखा जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह सूरज निकलने पर वे फिर से सूरज को अर्घ्य देंगी और अपना व्रत पूरा करेंगी। व्रत पूरा होने के बाद ही वे अन्न व जल ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

स्योहारा में पूर्वांचल का प्रसिद्ध त्योहार छठ पूजा  चीनी मिल्स की तीन कालोनियों में धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा अर्चना कर उन्हें नारियल, पुष्प, फल, गुड़ आदि का भोग लगाया। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा पति और संतान की लंबी आयु की कामना की। सोमवार को सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।  उधर, नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल में आस्था के साथ छठ पर्व मनाया गया। अष्टाचलगामी सूर्य की उपासना के साथ महिलाओं ने तालाब में खड़े होकर आरती की तथा छठ देवी से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में छठ पूजा पर्व पर भक्तों ने सूर्य की उपासना के साथ सुख समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।  छठ पूजा में शांति देवी, राजेश्वरी शर्मा, उषा सैनी, बिंद्रो देवी, राजेश्वरी, शैलेश, श्रीकांत, मीना देवी, मीनाक्षी, पुष्पा देवी, सुनीता,  बीना देवी, महेश, रवेंद्र, अवध बिहारी, रेणू सिंह, अजीत सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed