फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees take a dip of faith in Ganga

गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 20 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Ganga
गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बिजनौर। पतित पावनी में कार्तिक पूर्णिमा पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-दान कर मंगल कामना की। जिले में गंगा के अलग-अलग घाट पर दोपहर होने तक पवित्र स्नान का सिलसिला जारी रहा। बिजनौर बैराज पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से तीन घंटे तक मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे भी जाम रहा।

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर विदुर कुटी के पास लगे गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी कि इसका अनुमान भी नहीं था। पिछले दस सालों का रिकॉर्ड भी टूट गया। विदुरकुटी मेले में पहुंचे छह लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। करीब तीन लाख लोगों ने मेले में पहले ही पहुंचकर डेरे लगा लिए थे, जबकि इतने ही लोग देर शाम पहुंचे हुए भोर होने तक डुबकी लगाकर वापस हो गए। विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में छह लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंगल कामना की। नवजात बालकों के मुंडन संस्कार भी किए गए। वहीं जिले में बालावाली घाट पर भी करीब एक लाख लोगों ने डुबकी लगाई। यहां भी मेला लगा हुआ था। नांगल सोती गंगा घाट पर भी मेला गुलजार रहा और एक लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया। बिजनौर बैराज पर करीब डेढ़ लाख लोगों ने गंगा स्नान किया। जलालपुर घाट और नारनौर घाट पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। वहीं अफजलगढ़ के पास रामगंगा नदी घाट पर भी स्नान करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद तक पतित पावनी में स्नान का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed