फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees reach Ganga Ghat even after ban

कोरोना पर आस्था रही भारी

Sun, 29 Nov 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees reach Ganga Ghat even after ban
बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से एक दिन पहले कोरोना पर आस्था भारी रही। प्रशासन की रोक के बावजूद श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचे और स्नान किया। दिन ढलते ही श्रद्धालुओं का रेला गंगा घाट पर पहुंच गया और पितरों के लिए दीपदान किया। बच्चों का मुंडन भी कराया गया। रात में ही तमाम श्रद्धालु बैराज गंगा पर डेरा डालकर जमे रहे। इस दौरान कुछ लोग जरूर मास्क पहने थे लेकिन बाकियों को कोरोना का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा था। विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर तो दिन से ही श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए प्रशासन ने गंज दारानगर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा मेले पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। इस मेले में कई दिन पहले तंबुओं का शहर बसता था। इसके साथ ही बैराज पर लगने वाले मेले पर पाबंदी लगा दी गई। इसके साथ ही दीपदान करने के लिए एक या दो लोगों को गंगा तट पर जाने की अनुमति दी गई थी। भीड़ के इकट्ठा होने की मनाही थी। बच्चों के मुंडन के लिए एक दो लोगों को अनुमति दी गई थी। भीड़ को रोकने के लिए गंगा घट के आसपास पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तट पर पहुंच गई। गंज दारानगर में विदुर कुटी के सामने गंगा तटपर मेला तो नहीं लगा लेकिन गंगा से 500 मीटर की दूरी पर अपने वाहन खड़े करके तमाम श्रद्धालु तट पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों का मुंडन कराया और गंगा में स्नान किया। गंगा किनारे निगरानी के लिए पीएसी के जवान मोटरबोट में तैनात थे। लोगों ने नौका विहार भी किया। कुछ जागरूक लोग मास्क लगाए थे लेकिन ज्यादातर ने मास्क नहीं लगा रखा था। शाम को श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान भी किया। गंगा बैराज पर शाम से ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया। गांव देहात से आने वाले लोगों ने भी मास्क नहीं लगाया था। गंगा के तट पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दीपदान किया। पूरे दिन लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा और रात तक गंगा तटपर भारी भीड़ जमा थी। वाहनों से बैराज का मैछाल पर सड़कों पर जगह नही बची। शीशमहल तक लोगों के वाहन खडे़ थे। एसपी क्राइम अनित कुमार पुलिस बल के साथ यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर गंगा तटपर रहेगे श्रद्धालु
गंगा बैराज पर तमाम श्रद्धालु रात में भी वहीं रहेंगे। कई श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली के साथ सपरिवार वहां पहुंचे हैं। गंगा तट पर पंडितों ने अपने फड़ डाल लिए हैं। ये भी रात भर वहीं रुकेंगे। गंगा पर आधी रात से स्नान शुरू हो जाएगा जो पूरे दिन चलेगा। गंगा तट के आसपास खिलौने, प्रसाद वाले दुकानदारों के भी फड़ लगे है।
गंगा पर हुई आरती
बैराज गंगा पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मां गंगा की रोजाना की तरह आरती हुई। गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी गंगा में कूड़ा कचरा नहीं डाले ।
पुलिस रही तैनात
गंगा बैराज पर शुरू में तो पुलिस नजर नहीं आई लेकिन बाद में सीओ कुलदीप गुप्ता की अगुवाई में पुलिस वहां पहुंची तथा गंगा घाट का भ्रमण किया। पुलिस घाट पर जमी रही।

बनने लगे थे जाम के हालात
बैराज पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से दिल्ली पौड़ी हाइवे पर जाम के हालात बनने लगे थे। पुलिस दोनों और से आने वाले वाहनों को निकलवाने में लगी थी। बैराज पर तमाम लोग अपने वाहनों से जा रहे थे। बिजनौर से लेकर देवल तक वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

बिजनौर में बैराज पर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की पूर्व दीपदान की लालिमा से बना सुंदर नजारा।

बिजनौर में बैराज पर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की पूर्व दीपदान की लालिमा से बना सुंदर नजारा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर जायज

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर जायज- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर गंगा

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर गंगा- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर बच्च

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर बच्च- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर पहुं

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पूर्व संध्या पर विदुर कुटी के सामने गंगा घाट पर पहुं- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed