{"_id":"5f2eeffc8ebc3e4ad91c7f32","slug":"development-works-will-be-investigated-bijnor-news-mrt495316698","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत गोपालपुर के विकास कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत गोपालपुर के विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की होगी जांच
नूरपुर। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की शिकायत पर ग्राम पंचायत गोपालपुर के विकास कार्यों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। जांच समिति में शामिल अधिकारियों को विकास कार्यों की स्थलीय जांच कर 30 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोपालपुर निवासी संदीप कुमार, सुशील कुमार, रणजीत सिंह, लवकुश कुमार, राकेश कुमार, सोमपाल आदि ने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय को शपथपत्रों के साथ शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही मनरेगा में फर्जी कार्य दर्शाकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी और आरईडी के अवर अभियंता अनिल कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने उन्हें गांव जाकर शिकायतों की जांच करने और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर 30 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।