{"_id":"5fe4e24a8ebc3e3ba47b572f","slug":"development-work-done-even-on-the-last-day-of-tenure-bijnor-news-mrt517259440","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल के आखिरी दिन भी हुए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल के आखिरी दिन भी हुए विकास कार्य
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कार्यकाल पूरा होने के आखिरी दिन भी ग्राम प्रधानों ने कार्य कराए। ज्यादातर पंचायतों में मल्टीपल हैंडवॉश, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा के कार्यों को संपन्न कराया गया।
गांव बरूकी के ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को गांव में दो सीसी रोड का कार्य संपन्न कराया। एक सीसी रोड 32 मीटर तथा दूसरी सीसी रोड 26 मीटर की बनवाई गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराया। गांव हकीकतपुर प्रयाग के ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को तीन हैंडवॉश रिबोर कराए। प्राथमिक विद्यालय जीवनपुर में एक हैंड वॉश, जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग में दो मल्टीपल हैंड वॉश का कार्य संपन्न कराया गया।
गांव शादीपुर के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव में स्थित तीनों विद्यालयों के मल्टीपल हैंड वॉश सुचारु कराए तथा मनरेगा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिट्टी भराई का कार्य संपन्न कराया। गांव इलाइचीपुर खड़कू के प्रधान पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कराया। निजामपुर के ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव में 90 मीटर सीसी का निर्माण पूरा कराया। इसके साथ सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य भी पूरा कराया। योगेश कुमार ने बताया कि पंचायत घर में चल रहा मनरेगा का कार्य शुक्रवार तक पूरा करा दिया जाएगा।