{"_id":"6463d7bda5510b506a07ade5","slug":"development-of-the-increased-area-after-delimitation-will-be-a-challenge-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-3282-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: परिसीमन के बाद बढ़े क्षेत्र का विकास होगा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: परिसीमन के बाद बढ़े क्षेत्र का विकास होगा चुनौती
Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
- नगरवासियों ने चुने नगर पालिका चेयरपर्सन और सभासदों को गिनानी शुरू की समस्याएं
- शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक से शुरू हो जाएगा नगर निकाय बोर्ड का कार्यकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर निकाय के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब सबकी निगाहें शपथ ग्रहण और बोर्ड की पहली बैठक पर लग गई हैं। नगरवासियों ने चेयरपर्सन और सभासदों को अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनानी भी शुरू कर दीं हैं। परिसीमन के बाद बढ़े नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराना नव निर्वाचित अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
परिसीमन से पहले बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्डों में करीब 75 हजार मतदाता थे। सीमा विस्तार के बाद लगभग 13 गांव की आबादी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। इनमें बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि शामिल हैं। इन पंचायतों के करीब 42 हजार मतदाता नगर पालिका में शामिल हो गए हैं।
साथ ही वार्डों की संख्या भी 32 हो गई है। पुराने नगर क्षेत्र के मुकाबले बढ़े हुए क्षेत्र में विकास कार्याें की अधिक आवश्यकता है क्योंकि इन्हीं क्षेत्रों में नए कॉलोनियां विकसित हो गईं हैं तथा वह आबादी है जो सड़क, पानी और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। इन क्षेत्रों में सुविधाएं मुहैया कराना नए बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
बढ़े हुए क्षेत्र के निवासियों को उम्मीद है कि उन्हें वे सब सुविधाएं अब आसानी से मिल पाएंगी जिनका वे वर्षों से इंतजार कर रहे थे। इसलिए उनकी निगाहें नगर पालिका बोर्ड की शपथ एवं पहली बैठक की ओर लगी हैं। जैसे ही बोर्ड का कार्यकाल शुरू होगा, उस पर इन क्षेत्रों में काम कराने का दबाव भी शुरू हो जाएगा।