फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Destitute cows were not seen on the roads: Divisional Commissioner

निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आए: मंडलायुक्त

Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Destitute cows were not seen on the roads: Divisional Commissioner
बिजनौर में कृष्णा फार्म में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते मंडलायुक्त । - फोटो : BIJNOR
निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आए: मंडलायुक्त
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। आयुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को ग्राम पंचायत शेख सराय हबीब विकास खंड जलीलपुर में नंदी विहार का लोकार्पण किया। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि बेसहारा गोवश को संरक्षण मिले। निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आए।
ग्राम सराय हबीब में चारागाह की करीब 55 बीघा जमीन में नंदी विहार बनाया गया। नंदी विहार में 400 नंदी के रहने की व्यवस्था है। वर्तमान में 29 नंदी संरक्षित है। आयुक्त ने नंदी को गुड़ खिलाया, माला पहनाई और परिसर में पौधरोपण किया। केयरटेकर के लिए बनाए जा रहे कक्ष की नींव भी रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद में स्थापित स्थायी व अस्थायी गो आश्रय स्थलों का स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करते रहते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उपजिलाधिकारी चांदपुर मांगे राम चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह, गांव प्रधान नदीम अहमद, बीडीओ सतीश कुमार, ब्लॉक प्रमुख पुत्र कपिल चौधरी, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर सतीश कुमार राय, अवनीश त्यागी, वीरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध प्रदेश और देश बनेगा
एक बैंक्वेट हाल में पंचायत सहायकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक विकास की धुरी है। समृद्ध ग्राम से समृद्ध प्रदेश और समृद्ध प्रदेश से समृद्ध देश बनेगा। कहा कि ग्राम के हर परिवार व व्यक्ति की प्रोफाइलिंग की जाए, जिससे उनके आर्थिक व सामाजिक उत्थान में सहायक बना जा सके। प्रोफाइलिंग के लिए परिवार को लाल, पीली व हरी श्रेणी में विभाजित किया जाए। सीडीओ पूर्ण गोरा ने कहा कि पंचायत सहायक पंचायतों के अभिन्न अंग है।
- पंचायत सहायकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए
मंडल आयुक्त ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का वेतन समय से नहीं दिया जाएगा। उनकी निधि रोकने पर विचार किया जाएगा। जनपद स्तर पर पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए।

- पंचायत की आराजी को दूसरे गांव दर्ज कराने का आरोप
चांदपुर। ग्राम पंचायत स्याऊ के चमन प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, अंकित कुमार, चंद्रभान सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह ,जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को पत्र दिया। कहा कि जहां नंदी विहार बनाया गया है, वह चारागाह के लिए यह संपत्ति हमारे पूर्वजों ने दान दी थी। जो चरागाह में दर्ज है, जिसमें कुछ लोग भूमिहीन भी हो गए थे। जिसे अधिकारियों ने इसमें ग्राम सभा स्याऊ के स्थान पर शेख सराय हबीब दर्ज कर दिया। उन्होंने भूलेख में शेख सराय हबीब के स्थान पर स्याऊ दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed