फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Destitute animals tied in block premises

Bijnor News: ब्लॉक परिसर में बांधे निराश्रित पशु

Wed, 07 Dec 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Destitute animals tied in block premises
ब्लॉक परिसर में बांधे निराश्रित पशु
विज्ञापन

कोतवाली देहात। निराश्रित पशुओं से परेशान किसानों ने दर्जनभर पशु कोतवाली देहात ब्लॉक में बांध दिए। ब्लॉक प्रशासन ने एक सप्ताह में पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त हो गया।

बुधवार को क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के जंगल में घूम रहे पशुओं को किसानों ने पकड़ लिया। किसान 12 पशुओं को पकड़ कर ब्लॉक प्रांगण में ले आए और विकास खंड अधिकारी कार्यालय के सामने पेड़ से बांध दिया। किसान उसके बाद धरने पर बैठ गए। किसानों की समस्या सुनने आए खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह और एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह को किसानों ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। लगभग दो घंटे दोनों पक्षों में वार्ता चली। इसके बाद खंड विकास अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने आश्वासन दिया। किसानों ने ज्ञापन खंड विकास अधिकारी कृष्ण पाल सिंह को सौंपा और पकड़े गए पशुओं को ब्लॉक परिसर में ही छोड़कर चले गए। शाम तक 12 पशु ब्लॉक में बंधे रहे। धरना स्थल पर राहुल चौधरी, वीरेंद्र सिंह, रोहित राणा, पुनीत कुमार, सोनू कुमार, रोहित सिंह, राजीव चौहान, दीपेंद्र सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, आदिल, सूरज सिंह, शाहनवाज, भानु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed