{"_id":"619554be02e574538178314a","slug":"demonstration-to-repair-broken-road-bijnor-news-mrt5652664144","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क को ठीक कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क को ठीक कराने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
चांदपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़क को ठीक कराने के लिए प्रदर्शन
चांदपुर। बिजनौर-बदायूं मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री ओमवेश के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चांदपुर में कफील नर्सिंग होम से इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय तक खस्ताहाल बिजनौर-बदायूं मार्ग की सड़क को बनवाने की मांग की।
पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क निर्माण को लेकर 13 अक्टूबर को रोड पर धरना प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के 15 दिन में सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया था। 15 दिन बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू न होने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार चंद्रकांता को दिया। ज्ञापन में शीघ्र सड़क निर्माण शुरू न होने पर धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, आमरण अनशन आदि लोकतांत्रिक तरीके से सड़क निर्माण के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने में पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, चौधरी आदित्यवीर सिंह, नाजिम खान, राजाराम मदान, धर्मेंद्र तोमर, ईला अंसारी, मोहसिन अंसारी, संसार सिंह, शेख शमीम, शेर आलम चांद, नईम अहमद, जुल्फिकार अहमद आदि मौजूद रहे।