फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of farmers' organizations against agriculture law

कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों का प्रदर्शन

Sun, 06 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers' organizations against agriculture law
नजीबाबाद में सीओ को ज्ञापन सौंपते श्रमिक जनशक्ति के किसान। - फोटो : NAZIBABAD
कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कृषि कानून के विरोध में भाकियू सहित तीन किसान संगठनों ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीओ और तहसीलदार को सौंपा।
किसान यूनियन संगठनों ने कृषि कानून वापस लेने में सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीओ गजेंद्र पाल सिंह और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह, भोपाल सिंह, मदन सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों पर जबरन थोपे गए कृषि कानून वापस न लिए जाने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, नहरों में पानी छोड़े जाने, बिजली संकट, गेहूं खरीद सुचारु कराने सहित क्षेत्रीय समस्याओं को भी उठाया।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, अंबरीश चौधरी, जगन अली, रामकुमार, मलकीत सिंह, जसबीर सिंह, सन्नी बाजवा, जोगेंद्र सिंह ने एमएसपी पर कानून बनाने, कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष रंधावा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कामिनी शर्मा, मोनिका चौधरी, शिवकुमार के नेतृत्व में भी किसानों ने कृषि कानून वापस लेने तथा अन्य मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। किसान संगठनों ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

नजीबाबाद में सीओ और तहसीलदार को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते किसान।

नजीबाबाद में सीओ और तहसीलदार को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते किसान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed