{"_id":"6001d8b78ebc3e2f20383bcd","slug":"demonstration-of-farmers-at-sikarauda-rajpur-nawada-power-house-nazibabad-news-mrt520712075","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरौडा-राजपुर नवादा बिजली घर पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरौडा-राजपुर नवादा बिजली घर पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ ने बिजली कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सिकरौडा-राजपुर नवादा बिजली घर पर प्रदर्शन किया।
किसान संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, जिलामंत्री राजकुमार, हिमांशु, संजीव कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बिजली घर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि गांव अभिपुरा तथा अन्य क्षेत्रों में बिजली बिलों में गड़बड़ी दूर करने के नाम पर बिजली कर्मचारी ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बिलों में गड़बड़ी दूर न कर बकाया धनराशि के नाम पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। क्षेत्रीय जेई छतरपाल ने धरना दे रहे किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं हल कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।