फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of CPI(M) and Bharatiya Kisan Sabha against privatization

Bijnor News: निजीकरण के विरोध में माकपा और भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of CPI(M) and Bharatiya Kisan Sabha against privatization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। विद्युत निगम के निजीकरण के खिलाफ माकपा और अखिल भारतीय किसान सभा ने विद्युत निगम के एसडीओ को ज्ञापन देकर विरोध जताया है।
ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का धड़ल्ले से निजीकरण करने पे आमादा हैं। नौकरियां खत्म हो रही हैं व बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण देश के हित में नहीं है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय किसान सभा इस व्यवस्था का विरोध करती है। ज्ञापन में बिजली संशोधन विधेयक वापस करने, बिजली नियामक बोर्ड भंग करने, निजीकरण रोकने, किसानों के नलकूप से स्मार्ट मीटर हटाने, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने और गरीबों, किसानों व बुनकरों को मुफ्त बिजली दिए जाने आदि मांग की है। इस दौरान इन्द्र कुमार शर्मा, फरीद अहमद, मोहम्मद इकराम, मशकूर चौधरी, अनवार अहमद, जाबिर हुसैन, मतलूब अहमद, जरीफ अहमद, इसरार अली व कन्हैया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed