फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration done at SDO office

एसडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done at SDO office
एसडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नींदडू़। बिजली का बिल अधिक आने, बिलों में संशोधन नहीं करने तथा कर्मचारी द्वारा रीडिंग नहीं लेने के विरोध में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मंगलवार को नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, बखशनपुर, मनकुआ, नवादा तथा अंथई शेख समेत कई गांवों के उपभोक्ता नींदडू़ बिजली घर पहुंचे। एसडीओ से बिजली के बिल ज्यादा आने, बिलों को ठीक न करने एवं कर्मचारी के मीटरों की रीडिंग नहीं लेने आने जैसी शिकायतें करते हुए उनसे समस्याओं का निराकरण का आग्रह किया। समस्या का निदान नहीं करने पर उपभोक्ताओं ने नारे लगाए तथा जमकर प्रदर्शन किया। विजयपाल सिंह, अनीस अहमद, वकील अहमद, वजाहत अली, महफूज अहमद, मोहम्मद माजिद, मोहम्मद राशिद, जीशान अहमद तथा फहीम अहमद आदि ने बताया कि विभाग के कर्मचारी उन पर बिजली का बिल जमा करने का दबाव तो बना रहे हैं, किंतु बिजली कर्मचारी मीटर की रीडिंग लेने नहीं पहुंचते। वह महीने भर से समस्या के समाधान के लिए बिजली घर के चक्कर काट रहे हैं, किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, एसडीओ भगवंत सिंह ने बताया कि स्टॉफ कम होने के कारण दिक्कते हैं और ओटीएस के कारण भी भीड़ रह रही है, लेकिन प्रयास किया जाता है कि बिलों का भुगतान यथासमय हो जाए। प्रयास है कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गलत रीडिंग देने वाले मीटरों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed