फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration against Pradhan, demand for investigation

प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उच्चस्तरीय जांच की मांग

Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against Pradhan, demand for investigation
06ड्ड गांव मोहम्मदपुर राजौरी में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : DHAMPUR
प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन, जांच की मांग
विज्ञापन

अफजलगढ़। जांच टीम पर प्रधान से हमसाज होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधान व जांच टीम के खिलाफ प्रदर्शन कर विकास कार्यों में लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर राजौरी के ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली व वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर शिकायतों की जांच की। बृहस्पतिवार को गांव वालों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि जांच टीम प्रधान से मिलीभगत कर उसकी मदद कर रही है। आरोप है कि अभिलेखों का अवलोकन भी ठीक से नहीं किया गया। ग्रामीणों ने डीएम से विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सुलेमान, जलालुद्दीन,अकबर अली, ताहिर, रूपसिंह, आबिद अली, दाउद, बशीर हकीम, सईद शाह, सुनील व भोले आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed