फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration against high tension line

हाईटेंशन लाइन को बस्ती से बाहर बनवाने की मांग को लेकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against high tension line
हाईटेंशन लाइन के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। शेरकोट के मोहल्ला शेखान के लोगों ने हाईटेंशन लाइन को बस्ती से बाहर भेजने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की ओर से मोहल्ला शेखान वार्ड नंबर 10 में हाईटेंशन लाइन डाली जा रही थी। यदि इसे यहां बनाया गया तो इससे हादसों की आशंका बढ़ जाएगी। निगम के अधिकारियों से इस लाइन को बाहर ही डालने की मांग की गई।
नगर के खुर्शीद अहमद, इरशाद अहमद ,सभासद सरफराज अहमद ,फराज चौधरी, रहमान, मेहराज, शहजाद ,जावेद, सुहेल का कहना है कि ऐसी लाइन डालने से पहले आबादी और अन्य हालात का निरीक्षण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर लाइन को बस्ती से बाहर बनवाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि ऐसा न किया गया तो आंदोलन तेज होगा। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जांच कराकर ही आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed