फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstrated at SDM office to demand suspension

निलंबन की मांग के लिए एसडीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated at SDM office to demand suspension
निलंबन की मांग के लिए एसडीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट पुलिस की ओर से धामपुर तहसील में प्रैक्टिस करने वाले वकील के साथ हेलमेट होते हुए अभद्रता करने के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर बार ऐसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। डीएम और एसपी से आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की।

बार के अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में वकील एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां पर वकीलों ने बताया कि जब वकील सीताराम बाइक से घर जा रहे थे तो इस दौरान हरेवली तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हेलमेट होने के बाद भी रोकने का जब उनके द्वारा विरोध किया गया तो पुलिस ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और उनकी गाड़ी में आग लगाने और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। मामले के बार की पटल में आने पर शुक्रवार को वकीलों ने घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की। आरोपी दरोगा और पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने डीएम और एसपी से जांच कर जल्द कार्रवाई न करने पर आंदोलन को तेज करने का एलान किया। प्रदर्शनकारियों में गजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र वर्मा, शहजादा परवेज, अल्ताफ उमर, सुरेश कुमार जितेंद्र पाल सिंह, पद्म सिंह, विनय गुप्ता, रमेशचंद सैनी, नितिन अग्रवाल, हरिओम सिंह, मुकेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed