{"_id":"6112c3aa8ebc3efcd63c44ba","slug":"democracy-fighter-mahendra-pal-singh-passes-away-dhampur-news-mrt5513388159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी महेंद्रपाल सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानी महेंद्रपाल सिंह का निधन
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी महेंद्रपाल सिंह का निधन
धामपुर। तहसील क्षेत्र के गांव बसेड़ा कुंवर निवासी 91 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी महेंद्रपाल सिंह पुत्र गुलाब सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ अजय कुमार अग्रवाल व कोतवाल क्राइम राजेश तिवारी ने गांव में पहुंच कर राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेट कर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार बिजनौर में गंगा के तट पर किया गया। उनकी शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके पौत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके बाबा आपात काल के दौरान जेल गए थे। वह लोगों को आपात काल के किस्से सुनाया करते थे। महेंद्रपाल सिंह का जन्म एक जून 1930 के हुआ था। उनका जीवन संघर्षमय रहा। वह अन्याय के प्रति किसी से आज तक नहीं दबे। उनके तीन पुत्र उदय सिंह, योगेंद्रपाल सिंह और इंद्रपाल सिंह व एक बेटी गायत्री देवी हैं। अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।