फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to remove illegal possession from IG

आईजी से की अवैध कब्जा हटवाने की मांग

Tue, 29 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove illegal possession from IG
आईजी से की अवैध कब्जा हटवाने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। गांव नींदड़ू निवासी फरुख ने आईजी मुरादाबाद से 42 बीघा भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलेनी पर रोक लगाने की मांग की है।
नींदड़ूू निवासी फरूख जमील ने आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उसकी गांव में कई बीघा जमीन है। कुछ दंबगो ने फर्जी मुख्तारनामा के आधार पर प्रशासन की मिलीभगत से उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस भूमि की बाबत कई मुकदमे भी कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने इस भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा रखी है। आरोपी कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर विवादित भूमि पर कब्जा कर अवैध तौर पर कालोनी काट रहे है। फरूख ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में हुई शिकायत के बाद विनियमित विभाग ने कालोनी काटने के आरोपियों को नोटिस तो भेज दिया। मगर उस पर रोक नहीं लगाई।

फरूक जलील ने प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। कहा कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह सीएम के सामने मामले को उठाकर न्याय की गुहार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed