फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to remove Ganga Expressway from the district

Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से निकालने की मांग

Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove Ganga Expressway from the district
धामपुर में मुख्य डाकघर के बाहर गंगा एक्सप्रेस हाईवे की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान चलाते भाक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे और गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग की लड़ाई जोर पकड़ रही है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, राकेश प्रधान आदि पदाधिकारियों के साथ बुधवार को व्यापारी, सामाजिक संगठन, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मिलकर उन्हें समर्थन पत्र देकर समर्थन मांगा। सभी ने किसानों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर जिलाध्यक्ष केशव, रेड क्रास सोसाइटी के चेयरमैन टीकम सिंह सेंगर, अनाज एवं किराना व्यापार संघ जिलाध्यक्ष सुशील जिंदल और चौधरी यशपाल सिंह जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष को पत्र दिया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि बिजनौर से गंगा एक्सप्रेस वे निकलना चाहिए।
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं से प्रदेश के सीएम से प्रयागराज से लेकर हरिद्वार तक निकलने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर की धरती से होकर निकालने की मांग की। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। कार्यकर्ताओं ने मांग को पूरा कराने के लिए सीएम के नाम संबोधित पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा के नेतृत्व में बुधवार को सवेरे 11 बजे मुख्य डाकघर के बाहर एकत्र हुए। पहले सभा की और फिर में कार्यकर्ताओं ने सीएम को उनके द्वारा की गई घोषणा के बारे में स्मरण कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रयागराज से हरिद्वार जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से होकर हरिद्वार को जाएगा।
पर प्रदेश का एक मंत्री जबरन हाईवे को मेरठ से निकालने की जुगत में लगा है। इससे बिजनौर के लोगों में असंतोष पनप रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि उनकी मांग को नहीं माना गया तो कार्यकर्ता मांग को पूरा कराने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
बुधवार को कार्यकर्ताओं ने करीब 200 से अधिक पोस्टकार्ड डाक के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित प्रेषित किए। यह अभियान तब तक निरंतर जारी रहेगा। जब तक मांग पूरी नहीं होती। इस मौके पर सुनील प्रधान, अजय राजपूत, महावीर सिंह, केशव कुमार, दिनेश कुमार, गौरव आदि शामिल रहे ।
गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकालने की मांग : जलीलपुर। भाकियू अराजनैतिक की जलीलपुर डबाकरा हाल में हुई बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर की धरती से होकर निकालने की मांग की गई। बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकलने, गन्ना मूल्य वृद्धि करने, गुलदार की समस्या को दूर करने, संरक्षित पशुओं से निजात दिलाने आदि की मांग की गई है।

बैठक में रामफल मुखिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, संजय कुमार, रोहित कुमार, विनीत कुमार, सतीश शर्मा, आजम खां, फैज कुरैशी, यशवीर सिंह, लाल सिंह भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed