फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to install Kovid vaccine in Kalagarh itself

कालागढ़ में ही कोविड वैक्सीन लगाए जाने की मांग

Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to install Kovid vaccine in Kalagarh itself
कालागढ़। रामगंगा बांध प्रशासन व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से कालागढ़ की जनता को कोविड वैक्सीन कालागढ़ मुख्यालय पर ही लगाए जाने की मांग की है। बिजनौर व गढ़वाल के सीएमओ को सरकारी कार्यालयों ने टीकाकरण के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

कालागढ़ में लगभग पांच हजार नागरिकों के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी स्थापित की है लेकिन यहां नागरिकों के लिए कोविड-19 वैक्सीन नहीं पहुंची है। रामगंगा बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने परियोजना के अधिकारियों, कर्मियों व परिजनों के लिए कालागढ़ में ही टीकाकरण करने को लिखा है। साथ ही कहा है कि कालागढ़ से 120 किमी की दूरी तय कर कोटद्वार जाकर टीका लगवाना संभव नही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी ने आम जनता के लिए कालागढ़ में ही टीकाकरण कराने की मांग पत्र में की है। कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि रामगंगा बांध परियोजना व जनता की मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही कालागढ़ में टीकाकरण कराने को विभाग से टीम भेजे जाने का भरोसा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed