{"_id":"5eefa5168ebc3e432c0c1896","slug":"demand-to-increase-power-supply-time-bijnor-news-mrt4875412111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग
बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र भेजकर फसलों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बढ़ाने तथा किसानों के एक साल का बिजली बिल माफ करने की मांग की।
सांसद मलूक नागर ने रविवार को ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी में किसानों की फसल सूख रही है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि उनके क्षेत्रों में बहुत अधिक बिजली कटौती की जा रही है। कहीं पांच तो कही सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान बहुत परेशान है। फसलें सूख रही हैं। फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बिजली शेड्यूल को बढ़ाकर कम से कम 12 घंटे से लेकर 16 घंटे तक करने तथा किसानों का एक साल का बिजली बिल माफ करने की मांग की है।