फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to include Jat society in OBC category at the central level

जाट समाज को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to include Jat society in OBC category at the central level
जाट समाज को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने ज्ञापन देकर जाट समाज को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग की है। समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओपी देशमुख ने बताया कि जाट समाज कई सालों से केंद्रीय स्तर पर आरक्षण की मांग करता आ रहा है। जाट समाज की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और गांवों में शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है। 2011 के सामाजिक आर्थिक जातीय सर्वेक्षण के आधार पर जाट बाहुल्य राज्यों में पिछड़ापन अधिक है। 2014 में तत्कालीन सरकार ने जाट समाज को केंद्रीय की पिछड़ा श्रेणी में शामिल किया था, लेकिन कुछ लोगों के वाद दायर करने पर उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी। बताया कि समिति द्वारा हर स्तर और मंच से केंद्र में जाटों को आरक्षण देने की मांग की जा रही है। इस दौरान समिति जिलाध्यक्ष अमन सिंह, नरेश सिंह, अमित सिंह, रजनी सिंह, राजेंद्र सिंह, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed