फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to impose rasuka against the accused of Gokshi

गोकशी के आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग

Fri, 25 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to impose rasuka against the accused of Gokshi
गोकशी के आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग
विज्ञापन

चांदपुर। जनपद में गोकशी की बढ़ती घटनाओं से आहत हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया और गोकशी के मामले की सीबीआई जांच कराने और आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की।
बृहस्पतिावार को विहिप, हिंदू भगवा वाहिनी, भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता तहसील पहुंचे तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा कि जनपद में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही है। असामाजिक तत्व जान बूझकर गोकशी करके जिले की शांति व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं ने जिले में जनपद से जुड़े सात प्रकरणों का हवाला देते हुए गोकशी की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की है। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता वीरेंद्र राजपूत, अर्पित गोयल, हिंदू भगवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजपा के अनिल शर्मा, अजय कुुमार कौशिक, अरविंद्र जोशी, सौरभ अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अर्जुन सिंह पूर्व प्रधान खानपुर खादर, अंशुल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किरतपुर नगरपालिका के चेयरमैन अब्दुल मन्न्नान के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा। मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रवेंद्र गौड़, तुषार त्यागी, सुरेंद्र सिंह ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed