फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to give Anganwadi workers the status of government employees

Bijnor News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग

Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to give Anganwadi workers the status of government employees
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपतीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
धामपुर। बदहाली से जूझ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण आंगनबाड़ी कर्मचारी बिना सेवा सुरक्षा के बंधुआ मजदूर की भांति कार्य करने को मजबूर है। अन्य विभागों के कार्य कराने के बाद भी उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नेतृत्व की सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है, लेकिन आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में सिर्फ पांच सौ रुपये की ही वृद्धि की गई। आंगनबाड़ी कर्मचारी बिना अच्छी गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन से जबरन डिजिटल कार्य करने को मजबूर है। ज्ञापन के माध्यम से नियमित न्यूनतम वेतन दिलाए जाने, सेवानिवृत्ति की अवधि 62 से 65 करते हुए सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त धनराशि व पेंशन दिए जाने, एजुकेटर की भर्ती निरस्त करने, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को आनलाइन कार्य करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले मोबाइल व टेबलेट उपलब्ध कराकर उनके रिचार्ज का खर्च दिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष पूनम विश्नोई, निशा चौधरी, बबीता देवी, विमलेश, डिंपल, ह्रदेश, सुधा, शाहिन, रेखा, कविता, मिथलेस, आबिदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed